logo

जानलेवा हमले के आरोपियों का रोड पर जलूस।।।

कोटा:- शहर जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 दिन पहले सेवन वंडर रोड पर रणजीत नामक वायक्ति के उपर जानलेवा हमला हुआ था उसी क्रम में जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार के बाद दोनो आरोपियों को पुलिस वारदात स्थल तक लेकर गई। सड़क पर अपराधियों का जलूस निकलते देख लोगो ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल ले जाकर मौका नक्शा बनाया। आरोपी अंकुश सिंगोर (18) प्रताप चौक वाल्मीकि बस्ती निवासी रामपुरा का रहने वाला है। जबकि मनोज अग्रवाल(18) बापू नगर कच्ची बस्ती कुन्हाड़ी का रहने वाला है। अंकुश पर 4 व मनोज पर 2 मुखदमे पहले से है।

आरोपियों ने 7 मार्च को रणजीत तंवर उर्फ रंजू पर सरिए व चाकू से हमला किया था। शाम 5 बजे रणजीत बाइक से अपने घर बोरखेड़ा जा रहा था। सेवन वंडर रोड पर बाइक सवार अंकुश, मनोज, और उसके साथी ने चलती बाइक पर सरिए से हमला कर दिया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके बाद बदमासो ने रणजीत के उपर सरियों और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए। आरोपी गिरफतार होने की वजह से उलिया बदलकर फरारी काट रहे थे। पूछताछ में यह सामने आया की अंकुश और पीड़ित रणजीत के परिवार में कुछ बीच की लड़ाई चल रही है। कुछ दिन पहले रणजीत के परिवार वालों ने अंकुश के घर पर पत्थर फेंके थे। उसी का बदला लेने के लिए अंकुश ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर उसके अप्पर हमला किया था।


दीपेश गुरबानी
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
कोटा जिला सचिव पत्रकार प्रेस परिषद्
कोटा राजस्थान

43
4611 views